जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पूर्व महापौर विश्वनाथ दुबे की पुण्यतिथी पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ कराया

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा ने बताया कि पूर्व महापौर पं॰ विश्वनाथ दुबे की सातवीं पुण्यतिथी श्रद्धापूर्वक मनाई गई, सर्वप्रथम श्री गुरू नानक दरबार गोरखपुर मंें श्री अखंड पाठ का समापन किया गया, दुबे के द्वारा समाज एवं देश के प्रति किए गए कार्यों को याद किया गया इसके उपरांत सुमित कालिया का एवं गौरा दुबे कालिया जी का अमृतसर साहब का तैल चित्र भेंट किया गया, उसके उपरांत नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित नेहरू उद्यान में पं॰ विश्वनाथ दुबे की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि की गई, सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में श्री दुबे जी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद किया व कहा कि श्री विश्वनाथ दुबे जबलपुर के हित हेतु हमेशा तत्पर रहे, उनकी दूरगामी योजनाओं का परिणाम आज नगर निगम प्रगती पथ पर अग्रसर है, समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी विकास के रास्ते पर आगे लाने की बात दुबे हमेंशा कहा करते थे। उनके सद्कर्मों एवं अच्छी सोच के कारण उनका नाम सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। पूर्व महापौर पं॰ विश्वनाथ दुबे जी की सातवीं पुण्यतिथी के अवसर पर सर्वप्रथम प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कांडा, वरिष्ठ समाजसेवी राममूर्ति मिश्रा, गुरूद्वारा साहेब गोरखपुर के प्रधान रजिन्दर सिंह छाबड़ा दिनेश यादव, राजेन्द्र चैlधरी, रिंकू विज नगर निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, काके आनंद पूर्व पार्षद, मथुरा पह॰, मुकेश राठौर, झल्लेलाल जैन, तजिन्दर सिंह टीटू, दीपक सिंह राजपूत, तेजकुमार भगत, डिम्पी बिन्द्रा, सतनाम सिंह, अनुभा शर्मा, शीला ठाकुर, लक्ष्मी बेन, बलजीत सिंह, रूपलाल यादव, दलवीर सिंह जस्सल, शैलेश राठौर कृष्णा गुप्ता, बलविंदर मान, संजय वर्मा, अन्नू यादव, पिंकी ठाकुर, शशी बघेल, प्रशांत मिश्रा, शिव यादव, मंजीत डोंगरा, गुलजार सिंह, रामदास यादव, अतुल जोसफ, मनीष ठाकुर, मदन लारिया, संजू पाठक, अनिल गुप्ता, रिजवान कोटी, रिंकू कुश्वाहा, बेबू भाटिया, बी.के. तिवारी, भगत राम सिंह, सरदार कैप्टन मल्होत्रा सहित सिक्ख समाज के गणमान्य नागरिक एवं हस्तियों सहित अनेंक सामाजिक, राजनैतिक एवं खेल संघों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page