जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दीनदयाल उपाध्याय वार्ड ग्रीन सिटी में पुलिस चौकी हेतु पुलिस महानिरीक्षक को दिया पत्र

जबलपुर दर्पण। दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के अंतर्गत ग्रीन सिटी चौक पर पुलिस सहायता केंद्र हेतु जबलपुर जोन महानिरीक्षक अनिल सिंह कुशवाह जी को पार्षद श्रीमती मोनिका सिंह के पत्र में भाजपा दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के संयोजक पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा पत्र दिया गया। जिसमें वार्ड संयोजक सिंह ने बताया कि ग्रीन सिटी,न्यू ग्रीन सिटी, शिवाजी नगर, मदर टैरेसा नगर, ड्रीमलैंड, कठोंदा, कठोंदा प्लांट कसौधन नगर माढ़ोताल,भोला नगर,साईं संचार इन क्षेत्रों से थाना की दूरी लगभग 4 किलोमीटर की होती है जिस कारण इन क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की धमा चौकड़ी आए दिन होती रहती है, क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित होने से बहुत कुछ अपराध होने में रुकावट आएगी एवं क्षेत्रीय लोग राहत की सांस महसूस करेंगे पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने भी आश्वासन दिया है जल्द ही मांगपत्र पर ध्यान देकर चौकी/ सहायता केंद्र स्थापित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page