श्रद्धेय सुभाषचन्द्र बैनर्जी को किया याद …….

जबलपुर दर्पण। त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति तथा सहज सरल स्वभाव के धनी श्रद्धेय सुभाषचन्द्र बैनर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर सिविल लाईन पचपेढ़ी स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए गए देश भक्ति के मार्ग पर चलने की शपथ ग्रहण की। सुभाष जी आदर्श पुरूष कडे़ संघर्ष के पर्याय निःस्वार्थ साधक और आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने जनसंघ की स्थापना की।
इस अवसर पर पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी, रूपनाथ बैनर्जी ,रूमा बैनर्जी, रूपा बैनर्जी, अंशुमान शुक्ला, राजेन्द्र सिंह, आशीष बैनर्जी, दीपांकर बैनर्जी, एलिक डिसूजा, उमाकांत मालवीय, मोहन शर्मा ,राकेश शर्मा , अशोक विश्वकर्मा ,आशीष पटेल ,अनिरुद्ध मजूमदार , हिमांशु श्रीवास्तव ,राजेश बेन , प्रसन्नजीत चटर्जी, संदीप विश्वकर्मा , संदीप गुप्ता, एवं विजन परिवार उपस्थित रहा।



