संस्था का नर्मदा तट पर कवि सम्मेलन सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। मंथनश्री एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ एवं आध्यात्मिक कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें प्रतिष्ठित कवियों ने आध्यात्मिक रचनाएं प्रस्तुत कर नर्मदा तटों की सफाई के लिए जन चेतना जाग्रत की। मुख्य अतिथि नरसिंह पीठाधीश्वर स्वामी नरसिंह दास जी अध्यक्षता श्री हरि शंकर दुबे विशिष्ट अतिथि श्री नरेश तिवारी एवं आचार्य भृगुदत्त महाराज रहे। सभी अतिथियों ने मां नर्मदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मां के आंचल को स्वच्छ साफ रखने की बात कही।आध्यात्मिक कवि सम्मेलन में कुंजीलाल चक्रवर्ती की रचना साफ सफाई करो नर्मदा मां के घाट की जब तो देवेंगी आशीष मैया पूजा पाठ की, बहुत सराही गयी। राजेश पाठक प्रवीण का गीत जीवन को जय गान बना लो, संतोष नेमा ने अब निद्रा से जागो भाई, विजय तिवारी किस का भजन नित नमन मां नर्मदे, आलोक पाठक ने भगवान श्री राम की सुंदर वंदना,प्रीति नामदेव का मुरली वाले मुरली धर तेरी मुरली की धुन बड़ी प्यारी है, प्रभा विश्वकर्मा ने वैजयंती माला ने एक दिन रात मुरलिया से ठानी, अर्चना द्विवेदी ने मातु नर्मदे ज्ञान हर्ष दे,शरण तिहारे आई हूं। वंदना सोनी विनम्र, विजय केसरवानी, जगदीश दीक्षित आदि ने एक से बढ़कर एक धर्म अध्यात्म से जुड़ी रचनाओं का पाठ किया। इस अवसर पर बड़ी तादात में जन समूह उपस्थित रहा ।कार्यक्रम का संचालन राजेश पाठक प्रवीण एवं आभार संतोष नेमा संतोष एवं बृजभूषण शर्मा व्यक्त किया।



