जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
शासकीय प्राध्यापक संघ द्वारा कुलपति डॉ. भलावी का सम्मान

जबलपुर दर्पण । प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ जबलपुर संभाग, जबलपुर द्वारा प्रसिद्ध इतिहासविद्व
डॉ. लीला भलावी, कुलपति, शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा का 42 वर्ष की शासकीय सेवा पूर्ण करने पर प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय अध्यक्ष, प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ जबलपुर एवं डॉ.टी.आर.नायडू
अध्यक्ष, जबलपुर ने पुष्पगुच्छ एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया I
प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि आप बहुत सरल, सहज व्यवहार
एवं कुशल प्रशासक के रूप में जानी -मानी जाती हैं l
इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र सिंह राजपूत,
डॉ. हेमंत तनकंपन, डॉ.राजीव मिश्रा,
डॉ. राजेश श्यामकुवर के साथ अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।



