डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशरोजगार व्यापार दर्पण
रोजगार मेले में दस अभ्यर्थियों का किया गया चयन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय डिंडौरी में आयोजित रोजगार मेला का आयोजन किया गया। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी रमेश मरावी ने बताया कि रोजगार मेले में एलएनटी कंपनी अहमदाबाद गुजरात के द्वारा तकनीशियन पद के लिए 57 अभ्यर्थी पहुंचे थे, जिसमें कुल 10 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को दो माह के प्रशिक्षण के पश्चात 16000 रूपए का वेतनमान सहित अन्य सुविधाएं एवं भत्ता देने की जानकारी दी गई है।



