जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विवाह योग्य युवक-युवती के लिए कलचुरी गौरव पत्रिका का प्रकाशन, महासभा की बैठक में लिया निर्णय

जबलपुर दर्पण । कलचुरी महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में मनोहर चौकसे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय आगामी 25 दिसम्बर को होने वाले विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा था।अध्यक्ष मनोहर चौकसे ने स्वजातीय बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने विवाह योग्य बच्चों के बॉयोडाटा महासभा को भेजें, ताकि अधिक से अधिक बॉयोडाटा कलचुरी गौरव पत्रिका में प्रकाशित हो सकें। यह कदम स्वजातीय बंधुओं के बीच विवाह संबंधों की संभावना को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा रहा है।बैठक में परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर विभिन्न समितियों द्वारा की गई योजनाओं और तैयारियों की भी समीक्षा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने सम्मेलन की सफलता के लिए अपने विचार साझा किए और समन्वय के साथ काम करने की दिशा में कदम उठाए।बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सदस्य आर सी राय, मिथलेश चौकसे, के एस राय, देवेन्द्र चौकसे, राजेश जायसवाल “पप्पू”, दिनेश शिवहरे, डॉ. राजेश जायसवाल, कौशलेन्द्र महाजन, संदीप चौकसे, संजय चौकसे, राजीव चौकसे, श्रीमती सुनयना जायसवाल, आशीष राय, प्रशांत चौकसे सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने बैठक में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण आयोजन के सफल आयोजन के लिए अपने योगदान देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page