घरेलू गैस सिलेंडर से चाट की दुकान चलाने वाले का सिलेंडर एवं चूल्हा-भट्टी पनागर की उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे ने किया जप्त

जबलपुर दर्पण । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जबलपुर द्वारा अवैध रूप से ज्वलनशील सामग्री के उपयोग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अंतर्गत, थाना पनागर के उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे ने 3 दिसंबर 2024 को नगर पालिका मार्केट के पास सार्वजनिक यातायात रोड के किनारे स्थित एक चाट फुल्की की दुकान का निरीक्षण किया, जहां दुकान संचालक आनंद जायसवाल (पिता- सुनील जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, गुरु नानक वार्ड, थाना पनागर) दो घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर असुरक्षित तरीके से दुकान चला रहे थे। उपनिरीक्षक दुबे ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए, आनंद जायसवाल के खिलाफ धारा 3 एवं 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम और धारा 287 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया। इसके साथ ही, दो घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा-भट्टी और दुकान से अर्जित की गई रकम को जप्त किया गया। इस कार्यवाही में थाना पनागर के निरीक्षक अजय बहादुर सिंह और उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे की प्रमुख भूमिका रही।



