मान्यता चुनाव रेलवे में कर्मचारी संगठनों का 12 दिसम्बर को आएगा परिणाम

जबलपुर दर्पण । तीन दिन तक चलेंगे चुनाव, 12 दिसम्बर को आएंगे परिणाम पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल में कर्मचारी संगठनों के मान्यता चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज से तीन दिनों तक चलने वाली इस मतदान प्रक्रिया के पूर्ण होने के पश्चात 12 दिसम्बर 2024 को मतपत्रों की गिनती प्रारंभ होगी और संभवतः देर रात्रि तक चुनाव परिणाम भी सामने आ जाएंगे। जानकारी के अनुसार इस चुनाव में पांच कर्मचारी संगठन, पीएमआरकेपी, एसआरबीकेयू, डब्ल्यूसीआरईयू, डब्ल्यूसीआरएमएस व डब्ल्यूसीआरडब्ल्यूयू चुनाव मैदान में उतरे हैं जिनकी हार जीत का फैसला मंडल के 18500 मतदाता करेंगे। बताया जाता है कि इससे पहले 2014 में कर्मचारी संगठनों के मान्यता चुनाव हुए थे और अब 11 वर्षों के पश्चात चुनाव करवाया जा रहा है जहां रेलकर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपने अपने संगठन को अपना देने के लिए कतार लगा कर मतदान कर रहे हैं, आज की वेटिंग प्रक्रिया का सबसे मजेदार पहलू यह देखने में आया कि रेलकर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ वोटिंग की। उल्लेखनीय है कि वोटिंग की यह प्रक्रिया 4, 5 व 6 दिसम्बर को रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 6 पोलिंग बूथों क्रमशः पमरे जीएम कार्यालय स्टेशन स्थित इलेक्ट्रिक विभाग, डीआरएम कार्यालय स्थित स्काउट एंड गाइड कार्यालय, सामुदायिक भवन बजरंग नगर व आईओडब्ल्यू कार्यालय में व्यवस्था की गई है जहां कर्मचारी वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके इसके लिए आरपीएफ के जवान भी सभी 6 बूचों पर तैनात किये गए हैं ।



