जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

“हमेशा याद रहेंगे महमूदे मिल्लत” । हाजी मक़बूल रज़वी

जबलपुर दर्पण । अपने पूरे जीवन में पीड़ित मानवता की सेवा करने वाले शांति के मसीहा हज़रत, मौलाना, डाक्टर, महमूद अहमद कादरी साहब को उनकी बरसी के मौके पर अकीदत के साथ याद किया गया. नालबंद मुहल्ला स्थित समाजसेवी हाजी मकबूल अहमद रज़वी के निवास पर जलसे का आयोजन किया गया. जिसमें मुफ्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना डाक्टर मुशाहिद रज़ा कादरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. जबलपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद कदीर सोनी ने जलसे की अध्यक्षता की इस मौके पर मुफ्ती सैय्यद अब्दुल रहमान, सरदार हामिद हुसैन, पप्पू वसीम खान, अयाज़ राईन, याकूब अंसारी, हाजी सादिक खान, पत्रकार तालिब हुसैन, हाजी मुईन खान, आमीन कुरैशी, प्यारे साहब, हाजी हामिद मंसूरी ताहिर खान, शमीम अंसारी गुडडू, अशरफ मंसूरी, आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही. जलसे के संयोजक हाजी मकबूल अहमद रज़वी, मशहूद अहमद रज़वी, मसरूर अहमद रज़वी, उबैद मंसूरी, रिज़वान अहमद, फ़ैज़ान अहमद ने अतिथियों की दस्तारबंदी कर उनका स्वागत किया. जलसे के अन्त में देश, प्रदेश, शहर मे शांति, खुशहाली, व सलामती के लिए दुआएं की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page