जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चौरसिया समाज जबलपुर का अविवाहित युवक-युवती परिचय सम्मेलन का प्रचार प्रसार जोरों पर

जबलपुर दर्पण । चौरसिया समाज जबलपुर में आगामी परिचय सम्मेलन को लेकर जोरदार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यह सम्मेलन रविवार, 12 जनवरी 2025 को स्थानीय अग्रवाल बारात घर परिसर, शीतलपुरी, उखरी रोड में आयोजित किया जाएगा। समाज के वरिष्ठ सदस्य, युवा और मातृशक्ति इस सम्मेलन के आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। समाज के सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर स्वजनों को आमंत्रण प्रदान किया जा रहा है और बायोडाटा प्रकाशन के लिए जानकारी दी जा रही है। बायोडाटा के प्रकाशन और विज्ञापन देने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2024 तक है। सम्मेलन के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें प्रमुख रूप से नवनियुक्त स्वागताध्यक्ष राजेश जवाहरलाल चौरसिया (भा.ज.पा.), वरिष्ठ सदस्य अखिल सुदामा, रामकृष्ण, अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजू आर.सी., महासचिव मनोज गौरीशंकर, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राहुल राजू, महिला मंडल अध्यक्ष रीता हरीश और अन्य महत्वपूर्ण समाजसेवी शामिल हैं। इसके अलावा, टीम द्वारा शहर और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया गया, जिसमें पानउमरिया, गांधीग्राम, दमोह, पथरिया, कटंगी, गढ़ाकोटा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, कटंगी, वारासिवनी, नर्मदापुरम, पिपरिया, सोहागपुर, गाडरवारा, सहजपुर, नरसिंहपुर जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। समाज की यह पहल समाज के युवा और अविवाहितों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो विवाह के योग्य हैं और एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश में हैं। साथ ही, संस्कार 2025 के प्रकाशन की तैयारी भी जोरों पर चल रही है, जो समाज की एकता और सहयोग को बढ़ावा देगा। समाज के अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया ने बताया कि यह सम्मेलन समाज के सदस्य को एक-दूसरे से जोड़ने, विवाह योग्य अविवाहितों के लिए एक मंच प्रदान करने और समाज के प्रत्येक सदस्य के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page