शासकीय ओशो महाकौशल महाविद्यालय में ओशो जन्मोत्सव और पूर्व छात्रों का मिलन समारोह

जबलपुर दर्पण । शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ओशो जन्मोत्सव एवं पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम चरण में ओशो जी की चेयर पर 10 पुष्प अर्पित कर दिवंगत पूर्व छात्रों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात, कार्यक्रम का द्वितीय चरण शाम 6 बजे से महाविद्यालय के ओशो प्रेक्षागृह में शुरू होगा, जहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके बाद, उपस्थित पूर्व छात्र मंच से अपना परिचय देंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रमुख पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री प्रीतिकर दिवाकर, पूर्व सांसद श्री आशीष दुबे, पूर्व विधायक संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक मधु भगत, पूर्व छात्र श्री शशांक शेखर (अध्यक्ष, एल्युमिनाई), पूर्व छात्र स्वामी अशोकानंद, पूर्व विधायक डॉ. कैलाश जाटव आदि शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अल्केश चतुर्वेदी करेंगे, और कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती वंदना के साथ होगी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पूर्व शिक्षकों का सम्मान, विशेष उपलब्धि प्राप्त छात्रों को छात्र गौरव सम्मान, और सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। ओशो के विचारों पर एक व्याख्यान प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन में ओशो जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया जाएगा, इसके बाद गजल, गीत संगीत, नृत्य प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह में भोजन व्यवस्था भी की गई है। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से डॉ. प्रशांत मिश्रा, आदित्य मिश्रा, तरुण रोहितास, मो शाहिद, प्रेम शुक्ला, विवेक पाठक, तेजकुमार भगत, राधाकृष्ण पांडे, मनीष पांडे, मुकेश चौरसिया, राजू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।



