जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

समाज सेवा हमारा नैतिक कर्तव्य है

जबलपुर दर्पण। भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय के आयुध निर्माणी संगठन की महत्वपूर्ण यूनिट जीआईएफ जबलपुर (नया नामकरण, आयुध निर्माणी जबलपुर) से रिटायर्ड आफिसर्स ओपी सिंह, प्रमोद दुबे, एसके सरकार, पीएन झा, गुरमुखदास तलरेजा एवं अनिल शुक्ला, अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए रिटायर्ड होकर स्वास्थ जीवन की दूसरी पारी शुरू करते हुए पारिवार व सामाजिक सेवा में अहम योगदान दे रहे है। इन्होंने एक मित्र समूह बनाकर हरेक महीने मिलकर अपने अपने जीवन के महत्वपूर्ण अनुभवों को शेयर करते है और सुखद भविष्य की कार्ययोजना तय करते है। सबकी यही सोच की समाज के उत्थान में जीवन के बचे समय को न्यौछावर कर दिया जाए। इसी क्रम में पंचवटी जबलपुर में सौहार्द बैठक आयोजित की गई जिसमें जीआईएफ से रिटायर्ड निजी सचिव (पब्लिक रिलेशन ऑफीसर), केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद नई दिल्ली से 5 बार माननीय केंद्रीय मंत्रियों से पुरस्कृत व राजभाषाश्री के अलंकरण से विभूषित अनिल शुक्ला के समर्पित योगदान की सराहना करते हुए अनिल शुक्ला को स्नेहिल मालाएं पहनकर जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रमोद दुबे, ओम प्रकाश सिंह, सपन सरकार, प्रण नाथ झा, गुरमुखदास तलरेजा, की गरिमामय उपस्थिति यह यादगार कार्यक्रम प्रमोद दुबे व ओ पी सिंह के कुशल संयोजन में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page