जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हिंदी महाकुंभ संचालन समिति का गठन

जबलपुर दर्पण। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा 30 जनवरी 2025 को कला विथिका रानी दुर्गावती संग्रहालय भंवरलाल गार्डन, जबलपुर में आयोजित किए जाने वाले हिंदी महाकुंभ के सफल और भव्य संचालन हेतु एक समिति का गठन किया गया है।

समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में अरविंद तिवारी का नाम रखा गया है, जबकि संरक्षक में वीरेंद्र कुमार दुबे, श्रीमती राजकुमारी रैकवार राज, ज़ी. एल. जैन, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, श्रीमती मीना भट्ट, और अनिल शुक्ला को शामिल किया गया है।सलाहकार के रूप में श्रीमती सिद्धेश्वरी सराफ, चंदादेवी स्वर्णकार, अनुराधा दीप्ति गर्ग, तरुणा खरे, बच्चन श्रीवास्तव, ऋषिराज रैकवार, पुरुषोत्तम भट्ट, अमर सिंह वर्मा, और अम्लान गुहा नियोगी नियुक्त किए गए हैं।

कार्यक्रम संयोजक के रूप में गणेश श्रीवास्तव प्यासा (संस्थापक, सशक्त हस्ताक्षर संस्था) और स्वागताध्यक्ष के रूप में मदन श्रीवास्तव की नियुक्ति की गई है। स्वागत समिति में रश्मि पांडेय ‘शुभि’, विवेक शैलार, और प्रकाश सिंह ठाकुर शामिल हैं।

सम्माननीय सदस्य के रूप में आशा झा सखी, श्रीमती निर्मला डोंगरे, और कालीदास ताम्रकार काली जबलपुरी को नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page