अब्दुल हकीम बाबा बने सद्र (अध्यक्ष) मोमिन अंसारी समाज के त्रिवार्षिक चुनाव में

जबलपुर दर्पण । मोमिन अंसारी समाज के त्रिवार्षिक चुनाव में अब्दुल हकीम बाबा को अध्यक्ष (सद्र) पद पर निर्वाचित किया गया। उन्हें इस पद के लिए 102 वोट मिले। चुनाव में अंसारी समाज के विभिन्न गांवों के 190 मुख्य मतदाताओं में से 184 ने अपने मत का प्रयोग किया, जो समाज के उज्जवल भविष्य के लिए था। इसके अलावा, नायब सद्र (उपाध्यक्ष) पद पर वसीम अंसारी, सचिव पद पर अयाज अहमद अंसारी और कोषाध्यक्ष (खजांची) पद पर खलील अहमद निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अंसारी समाज के मुख्य चुनाव अधिकारी जमील अहमद जमील और हाजी शेख निजामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन और निगरानी में चुनाव हुआ। जमील अहमद जमील और हाजी शेख निजामी ने इस सफल और शांतिपूर्वक चुनाव के लिए समस्त अंसारी समाज का धन्यवाद ज्ञापित किया और इसे समाज की एकता और सहयोग का प्रतीक बताया।



