मध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

बेमौसम बारिश का किसानों पर कहर खुल गई प्रशासन के दावों की पोल

सिहोरा। बेमौसम शुरू हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया धान के सरकारी खरीद केंद्रों में तौल के इंतजाम में किसानों की हजारों क्विंटल धान झमाझम बारिश की मार से भीग गई हालांकि मौके पर मौजूद किसानों ने धन को पानी से बचाने त्रिपाल पन्नी से ढकने का भरसक प्रयास किया लेकिन दो घंटों तक भादो जैसी हुई बारिश ने किसान के उपज को बचाने के सारे प्रयास को विफल कर दिया और तौल के इंतजाम में रखी धान पानी की चपेट में आकर पूरी तरह भीग गई।

सिहोरा अनुविभाग के 18 केंद्रों में हजारों कुंटल धान गीली सुरक्षा का इंतजाम नहीं

शनिवार की सुबह तकरीबन 7 बजे आसमान में छाए काले-काले बादल गड़गड़ाने लगे और इसके साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश को देखकर लगा मानो बारिश के मौसम से ज्यादा तेज बारिश है बे मौसम शुरू हुई इस बारिश की सबसे बड़ी आफत धान के सरकारी खरीदी केंद्रों में तौल के इंतजाम में रखे धान के ढेर थे। तौल के बाद भी धान की हजारों बोरियां खुले आसमान के नीचे रखी थी जो वेयरहाउस के अंदर नहीं हो सकी थी वे सब पानी में पूरी तरह भीग गई। इस वर्ष लगभग एक महीने देरी से शुरू हुई धान की सरकारी खरीदी 2 दिसंबर से शुरू हुई इस बार प्रशासन ने वेयरहाउस को खरीदी केंद्र बनाया प्रशासन और वेयरहाउस मालिकों के बीच उपजे टकराव के चलते धान की सरकारी खरीदी 10 दिसंबर से शुरू हो सकी। वेयरहाउस मालिकों के अड़ियल रवैया के चलते कई वेयरहाउस में खरीदी गई धान को वेयरहाउस के अंदर नहीं हो सकी गोसलपुर के पास स्पर्श वेयरहाउस को सहकारी समिति मझगवा का खरीदी केंद्र बनाया गया। खरीद प्रभारी भुवनेश्वर तिवारी ने बताया वेयरहाउस मलिक ने खरीदी गई धान को वेयरहाउस में रखने से साफ इनकार कर दिया है। मालूम रहे इस वर्ष सिहोरा तहसील में धान 18 के सरकारी खरीद केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों में 27 दिसंबर तक 466047.289 क्विंटल धान उपार्जन किया। इसमें से 380272.998 क्विंटल धान का परिवहन या वेयरहाउस के अंदर हो सकी 85775 क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखी थी।जो बे मौसम शुरू हुई बारिश से पानी पानी हो चुकी है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

धान के सरकारी खरीद केंद्रों वेयरहाउसों में खुले आसमान में रखी धान को बे मौसम की बारिश से बचने के संबंध सहकारी समिति के प्रबंधक खरीद प्रभारी को निर्देश जारी किए गए थे। निर्देश पालन में धान को तिरपाल पॉलिथीन से ढक कर बढ़ाने का प्रयास कराया गया है ऐसा नहीं करने वाले प्रबंधक खरीद प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page