प्रयागराज में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

जबलपुर दर्पण। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेला 2025’ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ होगी। यह महाकुंभ 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के साथ खत्म हो जाएगा।कुंभ मेला के दौरान दद्दा जी शिष्य मंडल भारतवर्ष द्वारा पूज्य गुरुदेव दद्दा जी की कृपा से गृहस्थ संत डॉ अनिल शास्त्री जी के सानिध्य में 136 वा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन 24 जनवरी से 30 जनवरी तक सेक्टर नंबर 9 के गंगेश्वर मंदिर गंगेश्वर मार्ग सलोरी गंगेश्वर मंदिर से 300 कदम की दूरी पर स्थित विशाल पंडाल में किया जाएगा। जिसकी तैयारियां प्रयागराज शिष्य मंडल द्वारा जारी है गौरतलब है कि यूपी के प्रयागराज जिले में शुरू होने वाले कुम्भ मेले को हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा और सबसे पवित्र आयोजन माना जाता है। यह हर बारह साल में एक बार मनाया जाता है। इस मेले में विश्वभर से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री और भक्त आते हैं और लोगों द्वारा माने गए पवित्र स्थल पर इकट्ठा होते हैं, जहां गंगा, यमुन और सरस्वती नदी का मिलन होता है।



