जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी श्री अरुण यादव का संगठन द्वारा सम्मान

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक खेल संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मॉर्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि आज संगठन के पदाधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी अरुण यादव उर्फ लड्डू भैया के अवतरण दिवस पर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री यादव को पुष्प माला पहनाकर मिष्ठान वितरित किया गया और उनके खेल जीवन के 50 वर्षों के हाकी के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

संगठन ने श्री यादव के दीर्घायु होने की कामना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में रॉबर्ट मॉर्टिन, सुरेश मेहता, अब्दुल कय्यूम, सुनील यादव, ओमकार दुबे, जियाउर्रहीम, प्रदीप सिंह, नन्हे भाईजान, राकेश श्रीवास, क्रिस्टोफर नरोन्हा, कुलदीप थापा, राजकुमार यादव, हेमन्त ठाकरे, शशि रमन स्वामी, तेजभान सिंह, कुलदीप सिंह जैसे संगठन के सदस्य भी उपस्थित रहे और श्री यादव को बधाई दी। अरुण यादव का हाकी के क्षेत्र में योगदान विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा है और इस सम्मान समारोह ने उनके योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page