डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों की आवाज बने मीडिया

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। दैनिक न्यूज़ पेपर जबलपुर दर्पण की विशेषता को बतलाते हुए कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि मीडिया को समाज में खड़े अंतिम पंक्ति तक के व्यक्तियों की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाना मीडिया का दायित्व है। समाज के अंतिम छोर में बैठे लोगों तक मूलभूत सुविधाएं कैसे पहुंचे, लोगों की प्रमुख मांगों को शासन प्रशासन तक कैसे पहुंचाया जाए यह काम मीडिया को सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि पिछड़े हुए समाज को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। श्री शुक्ला ने कहा कि दैनिक जबलपुर दर्पण लगातार भी अपनी सहभागिता लगातार निभा रहा है, पिछड़े हुए ग्रामों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, भ्रष्टाचार की खबरें, राजनीतिक सहित अन्य विषयों को लेकर अखबार लगातार खबरों को प्राथमिकता देकर लोगों की आवाज बुलंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया और विपक्षी दलों का काम एक ही होता है, जहां सरकार के नाकामियों को उजागर करने, लोगों की समस्याओं को सुलझाने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने सहित अन्य का दायित्व होता है। लेकिन हर कोई इन कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करते, जिससे समाज के कई तबके आज भी हैं, जो अभी भी पिछड़े हुए हैं, जहां मूलभूत सुविधाएं अभी तक नहीं पहुंच पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page