डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले को मिला ब्लड कलेक्शन व ट्रांसपोर्टेशन वैन की सुविधा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन को सेवा ही समर्पण के रूप में मनाया गया। बताया गया कि जनता की सेवा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने सेवा ही समर्पण का कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित किया गया। इसी अवसर पर शहीदे आजम भगत सिंह की जन्म जयंती के अवसर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया था। इसी तत्परता में सभी मंडलों सहित जिले के युवाओ ने अपना रक्त दान किया। गौरतलब है कि 27 सितम्बर को भारत माता के सच्चे सपूत शहीदे आजम भगत सिंह जन्म जयंती भी है, इस वजह से प्रदेश नेतृत्व के द्वारा इस कार्यक्रम को 27 सितम्बर को रखा गया है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा डिंडोरी जिले में 65 लाख की ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन वैन की सुविधा प्रदान की गई है, जिसका शुभारंभ भी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर किया गया। जिले में अब वैन की सुविधा आने से कही भी ब्लड कलेक्शन किया जा सकेगा, एवं डोर टू डोर किसी को ब्लड की जरुरत होगी तो इस वाहन के माध्यम से डोनेट भी किया जा सकेगा।

वेन की सुविधा मिल जाने से मरीजों को होगी राहत – बताया गया कि वाहन में हमेशा 100 यूनिट ब्लड रखने की व्यवस्था है, दो बेड के साथ सर्व सुविधा से परिपूर्ण वातानुकूलित वैन है। भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बताया कि इस वाहन से अब पूरे जिले में किसी भी जगह ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया जा सकेगा एवं अब किसी को भी खून की कमी के कारण परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। जिला महामंत्री अवध राज बिलैया एवं ज्ञानदीप त्रिपाठी ने कहा कि आज युवा मोर्चा के द्वारा 71 युवाओं को रक्तदान शिविर के माध्यम से जिलास्तर पर रक्तदान करवाया गया जो सराहनीय व प्रेरणा दायक पहल रहा। रक्तदान शिविर में अविनाश छावड़ा, पीतांबर पाराशर, राजेश सबनानी, तरुण कुमार, परसराम पाराशर, स्वप्निल छैतीजा, पंकज सबनानी, रणजीत सिंह, भददू सिंह मोहरी, संदीप सिंह सकरवार, सौम्या साहू, महेंद्र ठाकुर,शिवशंकर मेश्राम सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, महामंत्री अवध राज बिलैया, ज्ञानदीप त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, महेश पाराशर, सुशीला मार्को, पूर्व जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी , महिलामोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, पार्षद कुवरिया मरावी, डिंडोरी मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष आशीष सोनी, जिला महामंत्री हर्षवर्धन कटारे,जिला उपाध्यक्ष विकास साहू, मोहन नरवरिया स्कन्ध चौकसे,शैलेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र यादव, प्रेम सिंह धुर्वे, यशवंत तोमर, अभिषेक साहू संजय उइके, विकास धुर्वे, सहित स्वास्थ्य विभाग से राजकुमार खांडे, भारती पेन्द्रों, श्यामवती आयाम, कंचन हथेश्वर, संदीप परिहार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page