मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण शीघ्र न हुआ तो होगा जेल भरो आंदोलन

जबलपुर/ मण्डला। राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य लगभग विगत 4 वर्षों से काम चल रहा है फिर भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है जिसके कारण रायपुर से मण्डला एवं जबलपुर रोड से आने जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। मण्डला जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का रोड निर्माण कार्य नहीं होने से इसका असर मण्डला जिले के काम धंधे पर भी पड़ा है। एक तरफ आमजनता कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है दूसरी ओर 4 वर्षों से भी अधिक समय होने पर भी मण्डला जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पूर्ण नहीं हो सका है। कोविड-19 महामारी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग न बन पाने की inस्थिति में मण्डला जिले का सारा कारोबर चोपट हो चुका है। यहां की जनता आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है। इस संदर्भ में पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों ने मण्डला जबलपुर जरजर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पदयात्रा की थी।

जिससे कुछ समय के रोड निर्माण कार्य में तेजी आई थी। इस संदर्भ में पूर्व में म.प्र. कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय सिंह परिहार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी को पत्र लिखा था तथा पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी द्वारा केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग न बन पाने से आमजनता को होनी वाली समस्या से अवगत कराया था। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण रोड निर्माण कार्य की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होती है जिसका कार्य केन्द्र की भूतल परिवहन विभाग रोड निर्माण कार्य कराती है और संजय सिंह परिहार ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यही अच्छे दिन है जिसमें केन्द्र में बैठी सरकार 4 वर्षों से अधिक से समय से एक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण नहीं करवा पाई। म.प्र. कांग्रेस कमेटी सचिव संजय सिंह परिहार ने कहा कि वर्तमान में म.प्र. एवं केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है सरकार अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए आमजनता को शीघ्र राहत पहुॅचाये नहीं तो आने वाले दिनों में मण्डला मुख्यालय में मण्डला जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर जेल भरो आंदोलन किया जावेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page