दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

दो युवको के साथ मारपीट पर 5 के खिलाफ मामला दर्ज

दमोह। नगर हटा में शुक्रवार देर रात नगर के जवाहर वार्ड निवासी दो युवकों के साथ 5 लोगो द्वारा मारपीट किये जाने का घटना क्रम सामने आया था। उक्त मारपीट के मामले में हटा पुलिस ने 5 आरोपियों पर मामला दर्ज कर घटना क्रम को विवेचना में लिया है। प्राप्तजानकारी के अनुसार पीड़ित रामेश्वर खटीक उम्र 30 वर्ष ने पुलिस के समक्ष की शिकायत में बताया कि में एवं मेरा साथी ललित खटीक उमा श्री पैलेस के आगे खड़े होकर आपस मे बात चीत कर रहे थे ओसि समय अभय सोनी अक्षय सोनी आये और जाति गत अपमान कर गाली गलौच बोले कि एक खटीक के दो तीन पहले हाथ पैर तोड़े है फिर भी तुम लोगो को समझ मे नही आ रहा। जिसपर हमने पूछा कि हमने बिगाड़ा क्या है और गाली मत बको उसी समय आशीष पुरानी एवं आकाश पुरानी भी आ गए एवं राजू तिवारी और वह सभी लोग मेरे साथी को गाली गलौच देने के साथ बेसबाल के बल्ले से सभी ने मिलकर हमला कर दिया और जबरजस्ती कर गाड़ी में बैठाकर ककराई स्थित आफिस ले गए वहाँ भी मारपीट की। इस बात की जानकारी जब हमारे परिजनों एवं मुहल्ले के लोगो को लगी तब सभी लोग आफिस आ गए और हम लोगो को थाने लेकर गए इस दौरान वह सभी धमकी दे रहे थे कि आज तो बच गए अगली बार मिलोगे तो जान से खत्म कर देंगे। ज्ञात हो कि घायल युवकों को हटा अस्पताल से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया था जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मामले में हटा पुलिस ने 5 आरोपियों पर धारा 294 323 506 34 ताहि 3(2)क 3(1)द 3(1)ध एससी एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। उल्लेखनीय हो कि बीते सप्ताह पूर्व हुई एक घटना में पुलिस थाना हटा में उक्त घटना क्रम में शामिल अक्षय सोनी एवं आशीष पुरानी पर एससी एसटी एक्ट का मामला पंजीबद्ध हुआ था। जिसमे यह आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्होंने दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page