मध्य प्रदेश

ये अस्पताल बन गया कबाड़खाना

वर्षों से नहीं खुला, यहाँ मधुमक्खियों ने भी अपना घर बना लिया है

मंडला। बी.एम्.ओ. बम्हनी बंजर द्वारा संचालित शासकीय उपस्वास्थ्य केंद्र औघटखपरी नेशनल हाइवे के किनारे जिला मुख्यालाय के निकट स्थित है जो भारत स्वच्छता मिशन एवं स्वास्थय सेवाओं की पोल खोल रहा है यहाँ के ग्रामीणों का कहना है कि वे उक्त अस्पताल के कर्मचारियों को नहीं पहचानते क्योंकि यह अस्पताल वर्षों से खुला ही नहीं है तस्वीर बयां कर रही हैं कि यह भवन कबाड़खाना बन गया है यहाँ के कमरों में मधुमक्खियों ने भी अपना घर बना लिया है शौचालय के अन्दर पौधे अब वृक्ष बनते दिख रहे हैं ये तस्वीरें सवाल खड़ा कर रही हैं कि हमारे उच्चाधिकारी व जनप्रतिनिधि कहाँ निरिक्षण करते हैं मेंटेनेंस की राशी आखिर कैसे फर्जी बिल लगाकर निकाल ली जाती है यहाँ की दवा गोली किसको खिलाई जा रही है ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा भी नहीं लहराया जाता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page