भोपाल दर्पणमध्य प्रदेश

आरोग्य सेवा शोध संस्थान द्वारा नाड़ी परीक्षण शिविर संपन्न

भोपाल।‌ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज रातीबड़ से आगे उलझावन गांव में आरोग्य सेवा शोध संस्थान के तत्वधान में नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह पद्धति काफी पुरानी है।इस पद्धति के द्वारा लोगों से बिना पूछे ही उनकी बीमारियां बता दी जाती हैं इसलिए पैथोलाजी में जाकर किसी भी तरह जांच कराने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती और रोगी के काफी पैसे और समय भी बच जाता हैं।यह परंपरागत ज्ञान दादा जी वैद्यराज पं.राम अभिलाष मिश्रा जी द्वारा मिला, नाड़ी परीक्षण के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया साथ ही बिना लोगों से पूछे नाड़ी परीक्षण द्वारा उनकी बीमारियां बताई गई और भविष्य में होने वाली बीमारियों के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही भविष्य में बीमारियों से बचने के कुछ परंपरागत ज्ञान भी बताया जिससे कि लोग बीमार ही ना पड़े। साथ ही लोगों को नशामुक्ति औषधि बांटकर नशा न करने का संकल्प भी दिलाया गया।
इस दौरान समाज सेविका डॉ. अखिलेश शर्मा, शिवा खान,दीपक मीणा व क्षेत्रीय सरपंच सहित लगभग 200 ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page