राजनीति सरंक्षण में चल रहा दमोह जिले के किसानों से लूट का खेल

जय अम्बे स्व सहायता समूह बिजौरा खमरिया मे किसानों से 100 रू प्रति कुंटल बोरे पर तुलाई का पैसा लेने पर प्रशासन मौन
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता जबेरा दमोह। जनपद पंचायत जबेरा उपार्जन धान खरीदी केंद्र जय अम्बे स्व सहायता समूह बिजौरा खमरिया मे किसानों से 100 रू कुंटल प्रति बोरे के हिसाब से पैसा लिये जा रहे है। किसान प्रेम सिंह जोहर के नाम पंजीयन है 20 कुंटल धान भरी जानी है। पुत्र बृजेश सिंह से किसान खेत सिंह पिता रगवीर सिंह बिजौरा निवासी के नाम पंजीयन है। जिसमे 9 कुंटल धान की तुलाई एवं फीडिंग के आपरेटर गोपाल सिंह ने 100रु प्रति कुंटल लेने की मांग की पैसे ना देने से धान नहीं ले रहे है। किसानों ने बताया की ऑपरेटर गोपाल सिह लोधी द्वारा 100 रुपए कुंटल की रिश्वत मांगी जा रही है। पैसा ना देने से मैसेज नहीं छोड़ रहे हैं। इस तरह किसानों को परेशान किया जा रहा है। और व्यापारियों की धान धड़ल्ले से तुलाई एवँ फीडिंग की जा रही है। किसान बखत सिंह ने बताया 10 रू बोरी तुलाई ली जा रही है। जो कि नियम विरुद्ध है। जबकि क्षेत्र से सांसद एवं विधायक कृषि परिवार से ही आते हैं। उनके पास भी किसानों की सुध लेने का समय नहीं है। एवं प्रशासन तो मौन धारण किए है। दमोह जिले के किसान अपनी समस्या लेकर किसके दरवाजे जाएं किसानों का कहना है। जब हमारे प्रिय जनप्रतिनिधि हमारे पास वोट मांगने आएंगे तब इनको जवाब दिया जाएगा, फिर हाल दमोह जिले में धान खरीदी में विसंगतियां का अंबार लगा हुआ है जिस की सुध लेने वाला दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। बस दिखाई दे रही है तो किसान की बेबसी अब देखना होगा प्रशासन की नींद अभी खुलती है। या धान खरीदी बंद होने के बाद नींद खुलती है।




