ड्रा पति के अवैध संबंधों के चलते: पत्नी ने की आत्महत्या

सरकारी आयुष क्लीनिक पाटन में पदस्थ रही 32 वर्षीय डॉ कीर्ती जैन के पति भाजपा में चिकित्सा प्रकोष्ट में पदाधिकारी
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। जबलपुर जिले की पाटन तहसील के सरकारी आयुष क्लीनिक में पदस्थ 32 वर्षीय डॉ कीर्ती जैन ने अपने पति की अन्य महिलाओं से अवैध संबंधों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉ कीर्ति जैन के पति डॉ स्वपनिल जैन का विजय नगर में निजी क्लीनिक था और भारतीय जनता पार्टी में डॉ स्वपनिल जैन चिकित्सा प्रकोष्ट में पदाधिकारी होने की जानकारी मिल रही हैं। ऐसा आस पास के लोगों एवं परिवार का कहना हैं कि डॉ कीर्ति जैन ने आत्महत्या के पीछे मुख्य वजह उसके पति का चरित्र बताया है,जिससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस की जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को आयुष चिकित्सक डॉ कीर्ति जैन की कोरोना में टेलीमेडिसिन में ड्यूटी लगाई थी,लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं पहुंची। उसी समय उनके पति डॉ स्वपनिल जैन बच्चों को लेकर विजय नगर स्थित अपने निजी क्लीनिक गए थे। कुछ सामान लाने अपने क्लीनिक के कर्मचारी को ग्रीन सिटी स्थित निवास भेजा था घर की कॉल बेल एवं दरवाजा खटखटाने पर कोई आवाज एवं दरवाजा नहीं खोला गया तब कर्मचारी ने डॉ स्वपनिल जैन को फोन कर बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है, कोई सुन नहीं रहा। तभी उन्होने किसी तरह अंदर जाकर देखने को अपने कर्मचारी को कहा। उसने देखा कि कमरे में डॉ कीर्ति जैन फांसी के फंदे पर झूल रहीं हैं। वहीं रिश्ते के जीजा लगने वाले ने डॉ स्वपनिल जैन बताई करतूत,पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों से पूछताछ की जा रही हैं। मृतक डॉ कीर्ति जैन के भोपाल स्थित मायके में सूचना दी गई। उनके रिश्ते के जीजा ने बताया कि डॉ स्वपनिल जैन के कई लड़कियों से अवैध संबंध हैं। यह बात डॉ कीर्ति जैन को मिल गई थी। इसी से परेशान होकर उसने मौत को गले लगाया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।



