मध्य प्रदेशशहडोल दर्पण

शहडोल जिले में मिले दो कोरोना पॉजिटिव

शहडोल। गोहपारू कुछ दिन पहले लौटे मजदूरों में 2 मजदूर कोरोना पॉजिटिव आये है। जानकारी अनुसार गोहपारू और झींकबिजुरी स्थानों पर क्वारंटाइन किये गये दो श्रमिकों की जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव बताई गई है। कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. चौधरी ने दूरभाष पर की गई चर्चा पर इसकी पुष्टि भी की है।
शहडोल कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व आमजनता की लॉक डाउन की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। जो दो मजदूरों को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है, उसमें एक मजदूर महाराष्ट्र के अहमद नगर से यहां लाया गया था, वहीं दूसरे मजदूर को विदिशा से लाने की खबर है। हालाकि अधिकारिक तौर पर अभी इसकी प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है, यह बात भी सामने आई है कि दोनों मजदूरों को क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी होने के बाद यह रिपोर्ट आई है, मजदूरों में 15 साल की किशोरी और 26 साल का युवक शामिल है।
खबर यह भी है कि दोनों को क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी, बाद में रिपोर्ट पॉजीटिव आने के कारण रिपोर्ट ने चिंताओं को और बढ़ा दिया है, हालाकि यह खबर आने के बाद कलेक्टर स्वास्थ्य अमले को लेकर खुद क्षेत्र के लिए रवाना हो गये थे, बड़ी बारीकियों से पूरे मामले का अध्ययन और उससे जूझने के लिए रणीनीति बनाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page