जनजातीय गौरव दिवस समापन कार्यक्रम में डिंडौरी जिले के सहभागी हुए शामिल

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का समापन कार्यक्रम में गोंडवाना साम्राज्य की प्राचीन राजधानी रामनगर जिला मण्डला में 22 नवंबर 2021 को संपन्न होगा। मण्डला जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समापन कार्यक्रम में जिले के सहभागियों को पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां डिंडौरी जिले के सहभागियों को बसों के माध्यम से जनजातीय गौरव दिवस समापन कार्यक्रम में पहुंचाया जाएगा।आयोजित कर जनजातीय गौरव दिवस समापन कार्यक्रम में जाने वाले सहभागियों के लिए उपलब्ध साधनों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, वनसंरक्षक सामान्य वनमण्डल सलिल गर्ग, अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉक्टर संतोष शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मंजूलता सिंह, कृषि उपसंचालक अश्विनी झारिया, परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम मीना परते सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



