जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बसपा जिला इकाई जबलपुर की मासिक बैठक मे वीरांगना झलकारी बाई कोरी को किया नमन

जबलपुर दर्पण। 1857 क्रांति की शहीद वीरांगना झलकारी बाई कोरी जयंती के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा मंगल भवन दमोहनाका में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें झलकारी बाई कोरी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बसपा नेताओं ने बताया कि 1857 के विद्रोह में झांसी की रानी की महिला दल मे सेनापति के रूप में नेतृत्व किया। जिनके साथ सैकड़ों महिलाओं ने अंग्रेजी हुकूमत खिलाफ जंग लड़ी और वीरगति को प्राप्त हुए। इतिहास में बहुत कम ऐसी क्रांतिकारी महिलाएं हुई हैं, जिन्होंने खुलकर अपना योगदान दिया। बसपा ऐसे तमाम वीरांगनाओं महापुरुषों के योगदान को जन जन तक पहुंचा रही है आज आयोजित कार्यक्रम में बाल किशन चौधरी मुख्य अतिथि रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजी. सुभाष सिंह मरकाम जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट लखन अहिरवार जी, एडवोकेट दिनेश कुशवाहा, राकेश समुंद्रे, डॉक्टर राकेश चक्रवर्ती, डॉक्टर सतपाल सिंह, अशोक नामदेव, मानक लाल गोटियां, मुकेश सूर्यवंशी राकेश चौधरी नीरज चौधरी सिकंदर अली ऋषभ शाठे, डेलन सिंह मरावी, जीतेन्द्र दीवान आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page