दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

एक दिवसीय कृषक जागरूकता सह किसान संगोष्ठी का आयोजन

दमोह। किसान कल्याण एवं कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिले मे संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के घटक आईल सीड एवं आईल पॉम योजना अंतर्गत ग्राम सेमरा मड़िया मे एक दिवसीय कृषक जागरूकता सह किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम मे तिलहन के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई किसानों को राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड भोपाल के द्वारा सरसो मिनिकीट वितरित किए गए थे सरसो की किस्म आर एच शून्य सात चार नौ का फसल प्रदर्शन आयोजित किया गया था किसानों के प्रक्षेत्र मे जाकर सरसों प्रदर्शन के वस्तुस्थिति को देखा गया एवं किसानों को बताया गया की सरसो में लगने वाले कीटव्याधी की पहचान एवं इसके नियंत्रण की विधियां से किसानो को जानकारी दी गई कार्यक्रम मे राष्ट्रीय बीज निगम के प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री अरविन्द कुमार विपणन प्रभारी श्री नीरज कुमार एस ए डीओ श्री एम एल गरीवाल आर इ ओ श्री एन एल अहिरवार आर इ वो खुरेशी जी कृषि विज्ञान केंद्र दमोह के वैज्ञानिक डॉ श्रीवास्तव जी डॉ राजेश जी सहित सैकड़ों कृषकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page