बॉलीवुड दर्पणवायलर न्युज

छायाकार नदीम खान की हालत गंभीर

शामी एम् इरफ़ान की रिपोर्ट, मुम्बई। बॉलीवुड के दिग्गज छायाकार नदीम खान मुम्बई लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर है। पिछले दिनों वह अपने घर की सीढ़ियों से गिर गये थे, जिसकी वजह से उनके सिर, सीने और कंधे में गंभीर चोटें आई और फिर बुधवार को ब्रेन सर्जरी की गई।
                   सिंगर पार्वती के पति 69 वर्षीय सिनेमेटोग्राफर नदीम खान मशहूर दिवंगत लेखक व गीतकार राही मासूम रजा के सुपुत्र हैं। सिनेमेटोग्राफर के तौर पर विधु विनोद चोपड़ा के साथ फिल्म ‘मर्डर एट मंकी हिल’ से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता थाl उन्होंने  बतौर सिनेमेटोग्राफर 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिसमें ‘डिस्को डांसर’, ‘किंग अंकल’ ‘जमाना’, ‘आंधी तूफान’, ‘आग ही आग’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। उन्होंने चंकी पांडे, इंद्र कुमार और मोनिका बेदी द्वारा अभिनीत ‘तिरछी टोपीवाले’ फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्मों के अलावा लोकप्रिय धारावाहिक ‘चंद्रकांता’ के भी डायरेक्टर ऑफ ​फोटोग्राफी नीम खान ही थे 
                   बता दें कि, चिकित्सकों के मुताबिक नदीम खान की हालत आगामी 48 घंटों सामान्य होने की संभावना है। सभी उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। (वनअप रिलेशंस)
::::::::::::::::::::::::

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page