नरसिंहपुर दर्पणमध्य प्रदेश

44 प्रवासी मजदूरों की बस हुई दुर्घटना ग्रस्त

संवाददाता बृजेश रजक, गाडरवारा

सीधी जिले से मजदूरों को लेने गई बुरहानपुर से वापसी में बस का अगला पहिया वष्ट हो गया जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई सोमवार की रात को करीब 10:00 बजे के लगभग बस बुरहानपुर से मजदूरों को लेकर सीधी के लिए रवाना हुई थी जो नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील अंतर्गत स्टेट हाईवे पर गाडरवारा करेली के बीच बरांझ गांव के समीप मंगलवार के दोपहर के दरमियान हादसा हुआ घटना की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अमला तत्परता से घटनास्थल पहुंचा जहां पर 4 गंभीर सहित 11 लोगों को जिला अस्पताल नरसिंहपुर पहुंचाया गया जहां पर सभी पीड़ितों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जा रही है शेष 23 लोगों को बोहनी उप स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार उपरांत भोजन आदि व्यवस्था को करा कर बाद में आदेशित वाहन के द्वारा गंतव्य स्थान जिला सीधी के लिए रवाना किया गया बस में कुल 44 यात्री यात्रा करना बताया गया है घटनास्थल पर पहुंचे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री राजेश शाह अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सीताराम यादव प्रभारी तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव चौकी प्रभारी सिहोरा (बोहनी) स्वास्थ्य चिकित्सा प्रभारी श्री उपेंद्र सिंघई एवं पटवारी चेतराम चौधरी हल्का घनश्याम सिंगरोले, योगेश पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों के समक्ष मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page