खास खबरमध्य प्रदेश

ग्रामीणों ने सब इंजीनियर, रोजगार सहायक व मेट को बनाया बंधक

अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने बंधक लोगों को छोड़ा

 मण्डला/निवास। जिले के जनपद पंचायत निवास के ग्राम पंचायत भीखमपुर मे मेढ़ बंधान की मजदूरी भुगतान न मिल पाने के कारण ग्राम के आक्रोशित मजदूरों ने ग्राम पंचायत के सब इंजीनियर, मेट और रोजगार सहायक को महुआ के पेड़ में रस्सी से बांध कर बंधक बनाया।
      जहाँ देश प्रदेश में एक तरफ लॉक डाउन चल रहा है औऱ लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे है लोगों का जीवन यापन करना दूभर हो गया है ऐसी स्थिति में मजदूरों को मज़दूरी भुगतान समय पर न होने कारण आक्रोशित मजदूरों ने इन तीनो को पकड़ कर मौके में ही महुए के पेड़ पर रस्सी से बांध रखा जैसे ही इस घटना की जानकारी  जनपद निवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लगी तो उन्होंने तत्काल एस डी एम को जानकारी दी। वही एस डी एम ने तत्काल थाना प्रभारी निवास को  मौके पर पहुँचाया मौके में पहुँच कर थाना प्रभारी ने मज़दूरी कर रहे लोंगो की समस्याओं को सुना और तत्काल निराकरण कर मजदूरों को अश्वासन दिया कि शेष मजदूरी भुगतान जल्द से जल्द करा दिया जावेगा थाना प्रभारी की बात मान कर ग्रामीण मजदूरों ने बंधक बनाए इन तीनो लोगो छोड़ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page