बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

चंद्रशेखर आजाद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा : अजय सुखदेवे

महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की सम्राट अशोक ने मनाई पुण्यतिथि

बालाघाट। महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की आज पुण्यतिथि सम्राट अशोक सेना प्रदेश अध्यक्ष अजय सुखदेवे के नेतृत्व में मनाई गयी। सम्राट अशोक सेना के द्वारा दिप प्रज्वलित कर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया।
सम्राट अशोक सेना प्रदेश अध्यक्ष अजय सुखदेवे ने आजाद ही की जिवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चंद्रशेखर आजाद ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक स्रोत है। 1920 में 14 वर्ष की आयु में चंद्रशेखर आजाद व माहात्मा गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़े थे, जिसके बाद वे गिरफ्तार हुए और जज के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जहां उन्होंने अपना नाम आजाद, पिता का नाम स्वतंत्रता और जेल को उनका निवास बताया। चंद्रशेखर आजाद के विचारों ने युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के लिए काफी प्रेरित किया था. उनके विचार आज भी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
इस जयंती अवसर पर सुनीता वाशनिक, शुसिल डोंगरे, विवेक वाशनिक, सानु राउत, राहुल ऐडे, सचिन चोरिवार, विवेक वाशनिक, मुस्कान वाशनिक, गुड्डू आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page