महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल।

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल।
तेल की कीमतों और बढ़ते बिजली बिल से हैरान है आम आदमी।
जबलपुर। इस समय खाने का तेल आम आदमी का दम निकाल रहा है। वहीं दूसरी तरफ डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, आसमान छू रही हैं।
समस्या यह है कि जिम्मेदार लोग कान में तेल डाल कर सो रहे हैं। आम आदमी की तकलीफों से किसी को कोई लेना देना नहीं। आसंदी पर बैठे वह लोग जिन पर व्यवस्था बनाने और व्यवस्था को चलाने की जिम्मेदारी है। उन्हें बढ़ती महंगाई से कोई फर्क नहीं पड़ता। वक्ताओं ने अपने शब्दों में,आम आदमी की तकलीफों को सबके सामने रखा। इस धरना प्रदर्शन में
बिजली से संबंधित समस्यायों को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार 5 अगस्त को 11 बजे से करमेता एमपीईबी कार्यालय के सामने विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। अंत में तहसीलदार अधारताल को बिजली बिल की समस्याओं को दूर करने के लिए, राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राधेश्याम चौबे जी, म.प्र.कांग्रेस महामंत्री सम्मति सैनी, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र चौबे ,महिला कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती विनीता यादव, रूपेंद्र पटेल,दुर्गेश पटेल, एड.बब्बू यादव, मुकेश सोनी,रिंकू तिवारी, मुकेश पटेल,पवन सोनी,अभय पटेल,अमन गोस्वामी, आशुतोष ठाकुर , गणेश पटेल, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, सुब्रत पटेल, राकेश पटेल, बंटू रजक, जगन पटेल, गजराजसिंह, गणेश चौधरी, और संदीप तिवारी के साथ सैकड़ों कांग्रेसजन और आम जनता भी अपना अपना बढ़ा हुआ बिजली का बिल लेकर धरना स्थल पर शामिल हुए।



