धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने संदिग्धों को किया गिरफ्तार

संदिग्धों से पुलिस कर रही है आगे की पूछताछ।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग थाना अंतर्गत धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।जानकारी अनुसार बजाग और आसपास के गांवों में इन दिनों धर्मांतरण कराने का काम जोरों से चल रहा है, यहां आसपास के गांवों में गरीब वर्ग के लोगों को लालच और लोभ देकर बड़ी संख्या में हिन्दु धर्म छोड़कर ईसाई धर्म को अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में हिन्दू धर्म का दुष्प्रचार कर जातिवाद का जहर फैला कर आदिवासी समुदाय में कम पढ़े लिखे और गरीब तबके के लोगों को बरगलाए जाने के आरोप इन प्रचारकों पर लग रहे है। बताया जाता है आस पास के ग्रामीण अंचलों में इस तरह की गतिविधियों में कई और लोग संलग्न हो सकतें है।
- क्या है पूरा मामला।
पिछले दिनों जिले के बजाग ब्लाक मुख्यालय में ऐसा ही ईसाई धर्म के प्रचार का कार्यक्रम किया जा रहा था, जिसमें एक गरीब परिवार के यहां बीस से पच्चीस लोगों को ईसाई धर्म की दीक्षा दिए जाने की जानकारी मिलने पर स्थानीय नागरिकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, इस बीच काफी बबाल मचा और लोगों के बीच भारी आक्रोश देखा गया। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कुछ लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ करती नजर आई।बताया जाता है कि मामले को लेकर बजाग थाने में कुछ स्थानीय नागरिकों ने लिखित नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है, फिलहाल मामले को लेकर पुलिस आगें की विवेचना कर रही है।



