मध्य प्रदेश

आपकी सरकार आपके द्वार’’ के तहत् भालीवाड़ा पहुंचा जिला प्रशासन

  मण्डला-आपकी सरकार आपके द्वार’ योजना के तहत् कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने नैनपुर विकासखण्ड के ग्राम भालीवाड़ा पहुंचे। कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने ग्राम का भ्रमण कर लोगों से विभिन्न योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और योजनाओं को बेहतर बनाने के संबंध में उनके सुझाव जाने।

                              ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने कहा कि वे कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए कृषि आधारित अन्य व्यवसायों पर भी ध्यान केन्द्रित करें। जल संरक्षण का महत्व बताते हुए कलेक्टर ने ग्रामीणों से जल का अपव्यय रोकने का आव्हान किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सेवा, राषन दुकान, पेंशन, आवास एवं पात्रता पर्ची आदि योजनाओं के संबंध में जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बताते हुये ग्राम में नल जल योजना संचालित करने की मांग की जिस पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय को जन भागीदारी के आधार पर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि नहीं मिलने की बात ग्रामीणों द्वारा बताये जाने पर कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम की उमा सोनवानी ने स्वरोजगार के लिए आवेदन दिया जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्वरोजगार योजना के तहत लाभ दिलाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में स्टॉप डेम तथा हाईस्कूल भवन की मांग किये जाने पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत से संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी नैनपुर शिवाली सिंह एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस एस मरावी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्राम की स्वच्छता देख प्रभावित हुए कलेक्टर-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत् आकस्मिक रूप से भालीवाड़ा पहुंचे कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया गांव की स्वच्छता देखकर प्रभावित हुए। उन्होंने गांव के भ्रमण के दौरान सड़कों तथा नालियों की स्वच्छता आदि कार्य देखकर ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें इस कार्य को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित भी किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम के शौचालयों के निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा उन्होंने ग्रामीणों से शौचालय का उपयोग करने के संबंध में चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page