वनकर्मियों पर डेढ़ लाख रुपये की लूट का मामला दर्ज


नौरादेही अभ्यारण्य अंतर्गत आने वाले सर्रा रेंज के रेंजर के खिलाफ पीडित ने एसडीओपी के समझ दर्ज कराई शिकायत
सर्रा रेंज के वनकर्मियों पर पैसे लूटकर परिवार के साथ मारपीट का लगा आरोप
विशाल रजक तेन्दूखेड़ा/दमोह। जंगल की रखवाली करने वाले वनकर्मियों पर डेढ़ लाख रुपये लूटकर परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है नौरादेही अभ्यारण्य के अंतर्गत आने वाले सर्रा रेंज के रेंजर पर एक परिवार के साथ मारपीट और पूरे दिन घर को घेरकर परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तेन्दूखेड़ा एसडीओपी अशोक चौरसिया को शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है साथ ही यह भी बताया कि उसके घर में चोरी से लकड़ी रखकर उसकी जब्ती बनाई और मामला दर्ज कर दिया
सुबह से शाम तक रखा बंधक बनाकर
सागर जिले के नौरादेही अभ्यारण्य अंतर्गत आने वाली सर्रा रेंज के अंतर्गत सरसैला गांव आता है यहां एक कुर्मी परिवार खेत में अपनी बच्ची के साथ रहता है पांच मई को सर्रा रेंजर तिलक सिंह राजपुरिया सर्रा देवरी के वनकर्मियों के साथ सुबह उसके घर पहूंचे और पूरा घर सुबह से शाम तक घेरे रखा शाम को जब अंधेरा लग गया तो घर के अंदर घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की ओर पुरानी लकड़ी की जब्ती बनाकर लौट आए जिस लकड़ी की उन्होंने जब्ती बनाई वह काफी पुरानी है इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक वनकर्मी पूरे दिन उसके घर को घेरे रहे उन्होंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया न तो मुंह पर मास्क लगाया और न ही आपस में दूरी बनाई इतना ही नहीं पीड़ित की मां गुड्डी बाई के साथ मारपीट करने का आरोप भी रेंजर पर लगाया है पीडित की बेटी राधा कुर्मी ने मंगलवार को तेन्दूखेड़ा आकर एसडीओपी अशोक चौरसिया के पास उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने बताया है कि सर्रा रेंजर ने पांच मई की सुबह से शाम तक उसके परिवार को बंधक बनाकर रखा और रात्रि में उन्होंने घर के बाहर पड़ी लकड़ी की जब्ती बनाई इसके बाद घर की तलाशी ली और घर में रखे डेढ़ लाख रुपए भी अपने साथ ले गए मां के साथ हुई मारपीट की शिकायत उन्होंने तारादेही में की थी लेकिन वहां पुलिस कर्मियों ने साधरण रिपोर्ट लिखी और आज तक कोई कार्रवाई नहीं की है परिवार के लोगों के लोगों ने बताया कि रात्रि के समय वनकर्मी बड़ी संख्या में उनके घर के अंदर घुसे और जिस तरह मारपीट की उसे देखकर एक समय के लिए उनको लगा कि उन सबकी आज अंतिम रात है मारपीट करने के साथ घर में रखें पैसे लेकर जब वह चले गए तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट तारादेही थाने में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इसके बाद सोमवार को उन्होंने अपने परिचय के भैयालाल मुंशी से संपर्क कर तेन्दूखेड़ा एसडीओपी के पास लिखित शिकायत की है पीड़ित राधा कुर्मी के साथ उनका भाई सरमन कुर्मी भी मौजूद था जिन्होंने एसडीओपी को पूरी घटना बताई
वनकर्मी मारपीट में कर रहे सहयोग और जंगल में हो रही कटाई
वहीं दूसरी ओर सबसे बड़ी बात तो यह है कि नौरादेही अभ्यारण्य में आने वाले सर्रा रेंज के वनकर्मियों द्वारा लोगो को परेशान और मारपीट करने में रेंजर का सहयोग दिया जा रहा है लेकिन सरकार द्वारा जिस कार्य के लिए उनको पदस्थ किया गया इस और इन वनकर्मियों का ध्यान नहीं है क्योंकि सर्रा रेंज में आने नौरादेही अभ्यारण्य में लॉकडाउन के समय में अवैध रूप से कटाई और ईट भट्टों का कार्य जोरों पर चल रहा है लेकिन इस और ध्यान देना जरुरी नहीं समझा जा रहा है सिर्फ गरीबों के साथ मारपीट और फर्जी मामले में फंसाने में मजा आ रहा है क्योंकि सरकार द्वारा इन वनकर्मियों को इसलिए ही तो पदस्थ किया है की लोगों के साथ मारपीट करें एवं डरा धमकाकर उन्हें लकड़ी चोरो या फिर सागौन कटाई में फंसाने के साथ झूठे मामले दर्ज करना ही इन वनकर्मियों का कार्य है क्योंकि जंगल की रखवाली तो हो ही जाएगी
रेंजर ने साथी चुप्पी पिता को बनाया आरोपित
राधा कुर्मी और सरमन कुर्मी द्वारा सर्रा रेंजर के साथ देवरी के वनकर्मियों पर लगे आरोपों के संबंध में जब सर्रा रेंजर तिलक सिंह रायपुरिया से बात की तो उन्होंने चुप्पी साध ली बार बार पूंछें जाने पर कहा कि परिवार के मुखिया को आरोपित बनाया है हालांकि पैसों के लूटने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह आरोप गलत है!
इस संबंध में इनका कहना
नौरादेही अभ्यारण्य के डीएफओ नवीन गर्ग से इस संबंध में बात की तो उन्होंने कहा मुझे मामला पता नहीं है अभी जानकारी लेते हैं!
इनका कहना
तेन्दूखेड़ा एसडीओपी अशोक चौरसिया ने बताया कि आवदेन प्राप्त हुआ है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी



