अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश
एक मास्क अनेक जिंदगी के अंतर्गत किया गया मास्क वितरण जैतहरी

अनूपपुर से विकास ताम्रकार की रिपोर्ट।
नगर परिषद जैतहरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी राममिलन तिवारी के निर्देशानुसार एक मास्क अनेक जिंदगी के अंतर्गत निम्न वार्डों में मास्क वितरण किया गया इसमें नगर परिषद अध्यक्ष पति विजय शुक्ला व संबंधित पार्षद गण उपस्थित रहे इनके द्वारा घर घर जाकर मास्क वितरण किया गया और नागरिकों को संदेश भी दिया गया कि बिना मास्क के घर से बाहर न निकले और अति आवश्यक काम हो तो ही घर से बाहर निकले भीड़ भाड़ में जाने से बचें एक साथ पांच सदस्यों से अधिक लोग एकत्रित ना हो जिससे हमारा नगर सुरक्षित रहे और हम कोरोना के इस महामारी से लड़ सके यह हमारा देश व हम सुरक्षित रहें लोगों में यह संदेश दिया गया।



