खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

माता पिता और बेटी कि रिपोर्ट आई पॉजिटिव, बच्ची की मृत्यु

उ.प्र. जा रहे पति पत्नी और डेढ़ साल का बच्चा आया पॉजिटिव, बच्चे की मृत्यु
जय लोक अपडेट

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज का वायरोलॉजी लैब से आज शनिवार की दोपहर प्राप्त हुई 30 सेम्पल की रिपोर्टस में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों पिता, माँ और बेटी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इनकी उम्र क्रमशः 32 वर्ष , 28 वर्ष और डेढ़ वर्ष है । तीनों धनोतिलाल कोटिया तहसील सलीमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश के निवासी हैं । इन्होंने अपने घर जाने के लिये 20 मई को मुंबई से ट्रेन यात्रा शुरू की थी । रास्ते में बच्ची के डिहाइड्रेशन ,उल्टी और डायरिया से पीड़ित होने की रेलवे हेल्पलाईन पर सूचना देने पर उन्हें जबलपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया । इलाज के लिये अस्पताल जाते समय बच्ची की रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । वे वापस रेलवे स्टेशन गये । जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया । मेडिकल कॉलेज में मृत बच्ची का और माता-पिता का सेम्पल लिया गया । तीनों के सेम्पल की आज मिली परीक्षण रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई । बच्ची का कल शुक्रवार को ही कोरोना पॉजिटिव मानकर पूरे प्रोटोकाल के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया था । बच्ची के माता पिता मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page