खास खबरजबलपुर दर्पणतीज-त्यौहार-व्रतमध्य प्रदेश

चांद नहीं आया नज़र: ईद 25 मई को मनाई जाएगी

चांद नहीं आया नज़र, ईद 25 मई को मनाई जाएगी, शाही इमाम ने कहा

(ईद उल फित्र का त्‍योहार 25 मई, सोमवार को मनाया जाएगा। आज शनिवार 23 मई को चांद नज़र नहीं आने पर अब यह तय हो गया है कि ईद सोमवार को मनाई जाएगी)

जबलपुर।ईद उल फित्र का त्‍योहार 25 मई, सोमवार को मनाया जाएगा। आज शनिवार 23 मई को चांद नज़र नहीं आने पर अब यह तय हो गया है कि ईद सोमवार को मनाई जाएगी। दिल्‍ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि ईद अब 25 मई को मनाई जाएगी। लॉकडाउन के कारण इस बार ईद की तैयारियां फीकी रही हैं। बाजार बंद होने के कारण लोग मन पसंद चीजें नहीं खरीद सकें हैं। हालांकि जहां-जहां लॉकडाउन में छूट मिली है, वहां लोगों ने तैयारियां की हैं। मस्जिदों को सजाया गया है। लोगों ने नए कपड़े खरीदे हैं। घरों में पकवान बनाए जा रहे हैं। हालांकि लोगों से अपील की है कि वे इस बार घरों में रहकर ही ईद मनाएं।
हाल ही में बेंगलुरू की जामा मस्जिद ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की थी कि वे मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए नहीं निकलें। किसी से गले नहीं लगें और हाथ मिलाने से बचें। यही नहीं, सार्वजनिक सभा या रिश्तेदारों और दोस्तों से ईद मिलने के लिए घरों से न निकलें। इससे कोरोना वायरस फैलने की आशंका हो सकती है।

बता दें, रमजान के खत्म होते ही जो ईद मनाई जाती है। इसे ईद-उल-फितर कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। ईद कब मनाई जाएगी, यह चांद के दीदार से तय होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page