कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरें नें निगम मे पदस्थ दैनिक वेतन श्रमिकों से रूबरू होकर जानी उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कार्यस्थल का पता

कटनी। नगरनिगम कटनी की विभिन्न शाखाओं के माध्यम से संचालित की जानें वाली योजनाओं एवं संपादित किये जानें वाले दैनिक कार्यो को सुगमता/गुणवत्ता पूर्वक किया जाकर नागरिकों को उनकी मूलभूत सेवांए निर्धारित समय पर प्रदान की जा सके इस हेतु निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे द्वारा आज प्रातः 8 बजे से कटायेघाट स्थित सुरम्य पार्क में निगम की विभिन्न शाखाओं जलप्रदाय विभाग, लोकनिर्माण विभाग, विद्युत विभाग, वाहन विभाग, भवन अनुज्ञा, ई नगरपालिका, लेखा शाखा, विधि विभाग, अतिक्रमण विभाग, आउटसोर्स एन.यू.एल.एम, सुरम्य पार्क, स्वच्छ भारत अभियान, फायर ब्रिगेड कार्यालय, लोक सूचना अधिकारी, जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय, राजस्व विभाग एवं जलकर शाखा में कार्यरत दैनिक वेतन श्रमिकों एवं आऊटसोर्स के माध्यम से रखे गये श्रमिकों से विभागवार एक-एक कर उनका नाम, पिता का नाम, शैक्षणिक योग्यता, कार्यस्थल व कार्यअवधि की जानकारी से रूबरू हुए।


इस दौरान विभिन्न शाखाओं के विभाग प्रमुख/अधिकारी कार्यपालन यंत्री द्वय शैलेष जायसवाल, राकेश शर्मा, सहायक यंत्री सुधीर मिश्रा, प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, मोना कारेरा, प्रभारी राजस्व अधिकारी अनिल त्रिपाठी, जागेश्वर पाठक, प्र. कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटैल, सिटी मेनेजर एन.यू.एल.एम, अमित प्रकाश, वाहन प्रभारी अरविन्द पयासी सहित निगम के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे द्वारा विभागवार परिचय प्राप्ती के दौरान ऐसे श्रमिक जो विनीयमितीकरण की कार्यवाही से शेष रह गये है एवं अनुकंपा नियुक्ति पर कार्य कर रहे श्रमिकों के संबंध में विनियमितीकरण का लाभ/अनुकंपा नियुक्ति न मिलनें के कारणों की विस्तृत जानकारी प्रदाय किये जानें के निर्देश प्रदान करते हुए कहा गया कि इन प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही की जावे ताकि कर्मचारियों को उनकी सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
फायर व्रिगेड में कार्यरत श्रमिकों की जानकारी प्राप्त करते हुए श्रमिकों को फायर ट्रेनिंग दिलाये जानें, राजस्व वूसली हेतु पी.ओ.एस. मशीन के संचालन की ट्रेनिंग दी जाकर नागरिकों को संपत्तिकर की रसीद उनके घर पर ही प्रदान किये जानें, बकाया करों की वसूली किये जानें तथा प्रत्येक विभाग प्रमुख को शासन से प्राप्त होनें वाले दिशा निर्देशों/आदेशों को अपनी ई-मेल आई.डी पर रोजाना देखते हुए उसपर त्वरित नियमानुसार कार्यवाही किये जानें के निर्देश प्रदान किये गए।
अतिक्रमण शाखा में पदस्थ श्रमिकों से परिचय प्राप्ती के समय आपनें प्रभारी अतिक्रमण विभाग को श्रमिकों को क्षेत्रवार प्रभार प्रदान करते हुए अतिक्रमण हटानें की कार्यवाही किये जानें तथा सब्जी मंडी में दो श्रमिकों की डयूटी लगाते हुए शेष श्रमिकों से मुख्य मार्गो के अस्थाई अतिक्रमण को हटानें की नियमानुसार कार्यवाही कराये जानें के निर्देश प्रदान किये । विद्युत विभाग के श्रमिकों से परिचय प्राप्ती के दौरान रोजाना खंभो की स्ट्रीट लाईट चालू करनें एवं बंद करनें की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी चाही जाकर निगम के अन्य किसी छोटे वाहन के माध्यम से यह कार्य किये जानें की बात कही गई।
निगमायुक्त सत्येन्द्र धाकरे ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिकों का परिचय एवं उनकी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी प्राप्त की जाकर निगम के कार्यो को और अधिक सुचारू रूप से संपादित किये जानें के प्रयास किये जायेगें। आपनें परिचय के दौरान श्रमिकों को कार्यो में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं किये जानें के निर्देश भी प्रदान किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page