खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पेयजल परीक्षण एवं स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ आयोजन

अमरपुर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ कार्यक्रम।

डिण्डौरी ब्यूरो। पेयजल परीक्षण व स्वच्छता पकवाड़ा अंतर्गत जनपद मुख्यालय अमरपुर के रानी अंवतीवाई शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में पेयजल परीक्षण एवं स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से आए हुए अधिकारियों ने जल संरक्षण व स्वच्छता से संबंधित सहित जल संरक्षण की जानकारियां छात्र छात्राओं एवं उपस्थित जनो को दी गई है। कार्यक्रम में जल परीक्षण करने तरिका से अवगत कराते हुए परीक्षण किट विद्यालय को सौंपा गया है, जिससे छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों के पेयजल स्रोतों का परीक्षण स्वयं कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के कहा कि स्वच्छता का सम्बन्ध स्वस्थ्य जुड़ा हुआ हैं, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जन सहयोग से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।साथ-साथ ही ग्रामीण अंचलों में हैंडपंप, कूंआ आदि स्थानों में साफ सफाई स्वयं को किया जाना हैं। नदियों, नालो, कुंआ आदि को साफ सफाई कर स्वच्छ रखे और जल का स्तर बड़ाने गांव घरों में साफ सफाई रखे। गौरतलब है कि 25 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक कार्यक्रम किया जाना हैं।कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों के अलावा पत्रकार,विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकांए,छात्र – छात्राओं एवं स्कूली स्टाप मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page