खास खबरभोपाल दर्पणमध्य प्रदेशशिक्षा दर्पण

काॅलेज की परीक्षाएं तय नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक में लिया गया फैसला

भोपाल। राजभवन में सोमवार को राज्यपाल श्री लालजी टंडन की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा को लेकर अहम् बैठक हुई।जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।इस बैठक में 20 लाख छात्रों का भविष्य अधर में फंसे होने को लेकर अहम् फैसले लिए गए।जिसमें विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं में जनरल प्रमोशन नहीं देने पर सहमति बनी।वहीं परीक्षाओं और नए सत्र को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय किए गए हैं। स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 29 जून से 31 जुलाई के बीच होंगी।प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की शेष परीक्षाएं कोरोना संक्रमण ठीक होने के बाद आयोजित की जाएंगी।तकनीकी विश्वविद्यालय से जुड़ी परीक्षाएं 16 से 30 जून के मध्य होंगी। किसी भी कक्षा में जनरल प्रमोशन नहीं दिया जाएगा।शैक्षणिक सत्र प्रथम वर्ष के लिए अक्टूबर महीने से और द्वितीय व तृतीय वर्ष का सितंबर माह से चालू होगा।राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी सहमति ।जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी करेगा।
इस बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन,तकनीकी शिक्षा केरोलिन खेंगवार,राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी पौने घंटे तक बैठक में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page