परमहंस संत दद्दा जी की पावन पुण्यतिथि पर किए गए मानव सेवा के कार्य

जबलपुर। मार्कण्डेय धाम के संस्थापक परमहंस संत श्री सीताराम दास दद्दा जी महाराज का पुण्यतिथि महोत्सव उनके कृपा पात्र शिष्य सदगुरुदेव श्री विचित्र जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया सोशल डिस्टेंस का पालन करते दद्दा शिष्य मंडल के द्वारा समाधि का पंचोपचार पूजन व गौ पूजन किया गया इसके उपरांत वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा विश्व कल्याण की भावना से दिव्य स्वस्तिवाचन का मंगल पाठ किया गया आपदा काल में भी सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध वैदिक संस्कृति संवाहक ब्राह्मणो का सम्मान किया गया.जब सारा संसार धन बचाने मै लगा हुआ उस समय विप्र गण हमारे सनातन धर्म के मंदिरो की सेवा मै लगे हुए. हिंदू धर्म याद रखेगा की जब मुगलो ने मंदिर लुटे तब भी साधु ब्रह्मणों ने धर्म रक्षा के लिए प्राण निछावर किये आज महामारी के समय जब सारी आर्थिक क्रिया कलाप बंद हैं पर सनातन के सजग पहरी मंदिर मठो के सेवा निस्वार्थ भाव से सेवारत हैं।
वही जगतगुरु स्वामी राघव देवाचार्य जी द्वारा आश्रम पहुंचकर समाधि का पूजन किया और दद्दा जी को नर्मदा खंड की परम सिद्ध बिभूति बताया.आपदा काल मै दद्दा जी की ₹ पावन प्रेरणा से चलने वाले प्रकल्प लगातार मानवता की सेवा कर रहे हैं दद्दा शिष्य मंडल ” नारी तू नारायणी मिशन” माँ नर्मदा गौशाला खजरी खिरिया बाईपास
संत श्री सीताराम लोक कल्याण न्यास द्वारा समाज के हर वर्ग को अन्न जल मास्क व लगातार भोजन वितरण कर मानवता की सेवा का प्रकल्प चलाया जा रहा हैं। शाम को तिलवारा घाट पर युवा मंडल द्वारा संतो बुजर्गो व जरुरत मंदो को भोजन व सीधा सामग्री सम्मानीय जगतगुरु व सद्गुरु जी सानिध्य मै वितरण की गई
जिसमे कमलेश रावत महेश जुगल राजू पटेल नवनीत तिवारी संदीप सिंह सुरेन्द्र पटेल रुपेश नामदेव रवि व अन्य का सहयोग रहा।



