अंजू माखीजा ग्रामीण विकास मंत्रालय की मनरेगा में केंद्रीय परिषद की सदस्य मनोनीत

इंदौर।भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की केंद्रीय परिषद में इंदौर की अंजू माखीजा को सदस्य मनोनीत किया है।
इस परिषद में देश के कुल नौ सदस्यों को मनोनीत किया गया है। श्रीमती माखीजा इस परिषद में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह परिषद भारत मे निवास करने वाले अन्तिम व्यक्ति के जीवन स्तर को अर्थ सम्पन्न बनाने की दिशा में व्यापक सुधार करने के लिये नीति निर्धारित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय को समीक्षा कर सुझाव देती रहेगी। परिषद के सदस्यों 5 मार्च 2020 के राजपत्र में प्रकाशित कर समस्त सदस्यों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा प्रदान किया गया है।
श्रीमती अंजू माखीजा ने मनोनय पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्रीमती मखीजा के मनोनयन पर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, उषा ठाकुर, जीतू जिराती, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, आकश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पद्मा भोजे आदि ने बधाई दी।



