जबलपुर में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 229,तीन डिस्चार्ज

कोरोना से स्वस्थ होने पर तीन व्यक्ति डिस्चार्ज
जबलपुर। आईसीएमआर लैब और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज शुक्रवार की शाम तक मिली 204 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में तीन व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इनमें एक आरपीएसएफ का कांस्टेबल भी शामिल है । दो अन्य पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में वीरेन्द्र तेली की गली मिलौनीगंज निवासी 17 बर्षीय युवक एवं शहपुरा तहसील के ग्राम सोनपुरा निवासी 17 बर्षीय युवक शामिल है । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 229 हो गई है । इनमें से 171 स्वस्थ हो चुके हैं और नौ व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 49 हैं ।
कोरोना से स्वस्थ होने पर तीन व्यक्ति डिस्चार्ज.
जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से दो व्यक्तियों और मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है । सुखसागर मेडिकल कॉलेज से नई गाईड लाइन के मुताबिक कोरोना से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गये दोनों व्यक्तियों बहोराबाग रद्दी चौकी निवासी 17 बर्षीय रजीक रजा एवं मंसूराबाद निवासी 35 बर्षीय इजहार उर्फ मन्नी को अगले सात दिन के लिये सुखसागर स्थित क्वारेन्टीन सेंटर भेज दिया गया है । जबकि मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किये गये पुराना पुल गोहलपुर निवासी 70 बर्षीय गुलाम रसूल को सतरह दिन की आइसोलेशन की अवधि पूरी होने और जाँच रिपोर्ट निगेटिव मिलने सीधे घर भेजा गया है । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक 171 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना पॉजिटिव पाया गया वीरेन्द्र तेली की गली मिलौनीगंज के युवक की माँ पूर्व में संक्रमित पाई जा चुकी हैं । यह युवक आटा चक्की की रिपेयरिंग का काम करता है । चार दिन पहले अपने चार खम्बा निवासी दोस्त के साथ दो पहिया वाहन पर पड़ोसी जिला नरसिंहपुर के गोटेगांव में आटा चक्की रिपेयर करने गया था । इसके पहले भी वो गढ़ा क्षेत्र में पांच-छह आटा चक्कियों की रिपेयरिंग कर चुका है । जबकि ग्राम सोनपुरा थाना बेलखेड़ा तहसील शहपुरा का पॉजिटिव पाया गया युवक 15 मई को अहमदाबाद से वहाँ पहुंचा था और तभी से सोनपुरा के शासकीय स्कूल में क्वारेन्टीन में था । अहमदाबाद में वो एक केमिकल फैक्टरी में काम करता था ।



