अनूपपुर दर्पणउमरिया दर्पणमध्य प्रदेशशहडोल दर्पण

अनूपपुर जिले की सबसे बड़ी खबर मुंबई से आए 2 व्यक्तियों के प्राथमिक सम्पर्क के 12 व्यक्ति भी कोरोना पॉज़िटिव

ज़िला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में किया गया शिफ़्ट

मुंबई से आए 2 व्यक्तियों के प्राथमिक सम्पर्क के 12 व्यक्ति भी कोरोना पॉज़िटिव

ज़िला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में किया गया शिफ़्ट

अनूपपुर विकास ताम्रकार।

मुंबई से आए 2 व्यक्ति जिनमे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनके साथ आए प्राथमिक सम्पर्क के 12 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उल्लेखनीय है कि ICMR-NIRTH जबलपुर से शनिवार देर रात आई 38 रिपोर्ट में से 12 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही सभी 12 व्यक्तियों को रात में ही ज़िला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में शिफ़्ट कर दिया गया है। इस प्रकार अनूपपुर ज़िले में अब तक कुल 17 पॉज़िटिव प्रकरण प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 3 व्यक्ति स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में कोरोना पॉज़िटिव ऐक्टिव प्रकरण की संख्या 14 है। सिविल सर्जन डॉ एस॰सी॰ राय ने बताया कि सभी 12 व्यक्तियों (सभी पुरूष) का स्वास्थ्य स्थिर है एवं उनमें कोई भी लक्षण परिलक्षित नही है। इनमे से 11 व्यक्ति 18-30 वर्ष आयु वर्ग के हैं, एक व्यक्ति की आयु 60 वर्ष है। सभी का स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page