खास खबरप्रदेशबॉलीवुड दर्पणमहाराष्ट्र

‘रिंकिया के पापा’ के संगीतकार धनंजय मिश्रा का निधन

शामी एम् इरफ़ान की रिपोर्ट, मुम्बई। 
                भोजपुरी फिल्‍मों के प्रतिष्ठित संगीतकार धनंजय मिश्रा अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंह से अचानक खून आने के बाद उनको अंधेरी वेस्ट मुम्बई के कोकिलाबेन धीरू भाई अम्बानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनका निधन हो गया। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के हजारों गानों को संगीत की धुन से सजाया है। उन्होंने बॉलिवुड और टॉलिवुड फिल्मों के लिए भी काम किया था। अभिनेता-सांसद मनोज तिवारी को बनाने में धनंजय की बड़ी भूमिका मानी जाती है। ‘रिंकिया के पापा’ गाना धनंजय मिश्रा ने ही कम्पोज किया था। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ज्यादातर गाने धनंजय मिश्रा ही कम्पोज करते रहे हैं।
            कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में संगीत दे चुके धनंजय मिश्रा बमुखी प्रतिभा के धनी थे और वह संगीत के साथ – साथ रचनात्मक कार्यो में भी गहरी रूचि रखते थे। वह उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के रहने वाले थे। उनको बिहार के गोपालगंज स्थित थावे विद्यापीठ ने भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने और कला संस्कृति के माध्यम से समाज में भाईचारा कायम करने के सशक्‍त प्रयास के लिए पी एच डी की मानद उपाधि से सम्‍मानित किया था। और भोजपुरी के अवार्ड्स उनको मिलते ही रहे हैं।
                   विदित हो कि, वर्ष 2003 में धनंजय मिश्रा काफी चर्चें में आए थे। जब उन्होने ‘ गवनवाँ लेई जा राजा जी’ अल्बम में संगीत दिया था। जिसको गायिका कल्पना ने स्वर दिया था और गीतकार थे विनय बिहारी। भोजपुरी सिनेमा वालों के लिए फेसबुक सबसे बड़ी मीडिया है। इस लिए सभी फ़ेसबुकिया लोग अपनी वाल पर कुछेक ट्विटर पर श्रद्धांजलि देने में लगे हैं।  
                धनंजय मिश्रा को श्रद्धांजलि देते हुए भोजपुरी सिनेमा की सुपर स्टार रानी चटर्जी ने बहुत ही दुखद बात बतायी कि, रात को उनकी तबीयत खराब हुई और हॉस्पिटल के लिए भटकते रहे लेकिन कहीं भी उनको भर्ती नहीं किया गया। अंत में कोकिलाबेन में उनको ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बात से सभी बेहद दुखी हैं। भोजपुरी फिल्म जगत में गहरा शोक और स्तब्धता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शन्ति दे और परिवारजन को हिम्मत !   (वनअप रिलेशंस)
::::::::::::::::::::::::::::::
शामी एम् इरफ़ान  (+919892046798)
वनअप रिलेशंस न्यूज एंड फीचर्स सर्विस, मुम्बई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page