खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कन्टेनमेंट जोन के निवासियों से की चर्चा

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक

जबलपुर। नये बनाये गये कन्टेनमेंट जोन छोटी ओमती एवं पुत्री शाला की समस्याओं को जानने हेतु  कलेक्टर भरत यादव एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशानुसार आज को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में  ए.डी.एम. संदीप जी.आर. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार के द्वारा एक बैठक ली गयी, ।  
                 बैठक में एस.डी.एम. ओमती सुश्री मनीषा वास्कले, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आर.डी. भारद्वाज, थाना प्रभारी ओमती एस.पी.एस. बघेल, थाना प्रभारी बेलबाग समरजीत सिंह परिहार के अलावा छोटी ओमती एवं पुत्री शाला के आसपास रहने वाले 12 लोग उपस्थित थे।
        बैठक में सभी को कन्टेनमेंट जोन मे की जा रही व्यवस्था के सम्बंध में बताया गया इसके साथ साथ समस्याओं की भी जानकारी ली गयी, तथा बताया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बच्चे , बुर्जुग एवं बीमार लोगों को सबसे ज्यादा जान का खतरा होता है, कन्टेनमेंट जोन बनाने का मुख्य उद्देश्य कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकना एवं चेन को ब्रेक करना है।  कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार बनाये गये कन्टेनमेंट जोन के अंदर न तो कोई जा सकता है न ही कोई कन्ट्रेनमेंट जोन का बाहर आ सकता है, सभी प्रकार की आवश्यक वस्तु सब्जी, दूध, किराना आदि की उपलब्धता नगर निगम द्वारा सुनिश्चित करायी जा रही है। जो भी समस्यायें आती है आप अपने एस.डी.एम. सीएसपी, एवं थाना प्रभारी को बतायें, आ रही समस्याओं का त्वरित निदान किया जावेगा।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page